राष्ट्रीय टीएसडी रैली चैम्पियनशिप (4डब्ल्यू) 2025 के सीज़न-ओपनिंग क्वालीफायर में रिकॉर्ड 130 इंट्री
चिकमंगलूर : कर्नाटक की कॉफी पहाड़ियों में एक बार फिर मोटर स्पोर्ट्स का रोमांच लौट आया है, क्योंकि 31 मई और 1 जून को आयोजित होने जा रही रैली ऑफचिक मंगलूर के साथ एफएमएससी आई इंडियन नेशनल टाइम स्पीडडिस्टेंस रैली चैंपियनशिप…

चिकमंगलूर : कर्नाटक की कॉफी पहाड़ियों में एक बार फिर मोटर स्पोर्ट्स का रोमांच लौट आया है, क्योंकि 31 मई और 1 जून को आयोजित होने जा रही रैली ऑफचिक मंगलूर के साथ एफएमएससी आई इंडियन नेशनल टाइम स्पीडडिस्टेंस रैली चैंपियनशिप (4डब्ल्यू) 2025 का सीज़न शुरू हो रहा है।

मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ चिकमंगलूर (एमएससीसी) द्वारा आयोजित और जेकेटायर मोटर स्पोर्ट के सहयोग तथा वम्सी मेरला स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सह-प्रायोजन में आयोजित यह साउथ ज़ोन का पहला राउंड है, जो चिकमंगलूर की खूबसूरत लेकिन चुनौती पूर्ण टारमार्क सड़कों पर ड्राइवरों और नेविगेटरों की तकनीकी दक्षता और मानसिक मजबूती की परीक्षा लेगा।
एक्शन की शुरुआत 31 मई को शाम 4:30 बजे (16:30 बजेआईएसटी) सिग्नेचर अपार्टमेंट, के.एम. रोड, एपीएमसी के पास, चिकमंगलूर से सेरेमोनियल स्टार्ट के साथ होगी।
रैलीलेग 2 का आरंभ अगले दिन सुबह 7:00 बजे (1 जून) होगा, जिसमें प्रतिभागी लगभग 210 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। कार्यक्रम का समापन उसी स्थल पर 1 जून को दोपहर 2:00 बजे (14:00 बजेआईएसटी) पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया जाएगा।
आठ श्रेणियों में अब तक की सबसे अधिक 130 प्रविष्टियां, चैंपियनशिप के इतिहास में एक नया कीर्तिमान
भारतीय नेशनल टीएसडी रैली चैंपियनशिप (4डब्ल्यू) के इतिहास में अबतक की सबसे अधिक – 130 पंजीकृत प्रविष्टियों के साथ – इस वर्ष की रैली ऑफचिक मंगलूर एक ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रही है, जिसमें विजेता ओंको ट्रॉफी और ₹3.5 लाख से अधिक के नकद पुरस्कार मिलेंगे।
इसके अतिरिक्त, स्टार ऑफ चिकमंगलूर, स्टार ऑफ कर्नाटका और कॉफी ट्रेल प्रोस्टॉक/ओपन जैसे प्रतिष्ठित खिताब भी प्रदान किए जाएंगे।
देशभर से राष्ट्रीय स्तर की भागीदारी इस प्रतिस्पर्धा को और अधिक रोमांचक बना रही है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, कोयंबटूर, इरोड, कश्मीर और जमशेदपुर से एंट्रीज़ प्राप्त हुई हैं। कुछ प्रमुख प्रतिभागियों में दीपक/प्रकाशएम, नागा/संतोष, क्षमता/अन्मोल, शफाद/वेलुमुरुगनऔरगितिकापंथ/नीना जैन शामिल हैं।
वहीं, अभिलाष/समृद्धपाई, मंजूजैन, चिरंथगौड़ा और श्रीकांत गौड़ा जैसे स्थानीय सितारे चिकमंगलूर और आसपास के कडूरक्षेत्र से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
प्रतियोगिता कुल आठ श्रेणियों में आयोजित की जा रही है, जिनमें आईएनटीएसडी आरसीएक्सपर्ट, प्रोस्टॉक, कॉर्पोरेट, कपल, महिलावर्गशामिलहैं, साथ ही सुपरकार, चिकमंगलूर क्लास और स्टेट ऑफ कर्नाटका सुपर कारक्लास जैसी लोकप्रिय श्रेणियां भी दर्शकों के लिए जबरदस्त आकर्षण पेश करेंगी।
पारंपरिक रैलियों की तरह गति पर आधारित न होकर, यह आयोजन सख्त टीएसडी फॉर्मेट के अनुसार होता है, जिसमें समय की सटीकता, नेविगेशनकौशल और ड्राइवर-नेविगेटर के बीच उत्कृष्ट तालमेल की आवश्यकता होती है।
अघोषित चेक पॉइंट्स और विविधभू-भाग – जिसमें अर्ध-शहरीसड़कें और कॉफी प्लांटेशन की पगडंडियां शामिल हैं – यह सुनिश्चित करते हैं कि यह रैली अनुभवी रैली चालकों के लिए भी एक कठिन चुनौती बन जाए।
भारतीय मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स फेडरेशन (एफएमएससीआई) द्वारा अनुमोदित यह रैली, आईएनटीएसडीआरसी 2025 चैंपियनशिप फ़ाइनल की ओर ले जाने वाले कई क्वालिफायर राउंड्स में से पहला है।
हर क्वालिफाइंग राउंड की प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी फाइनल्स में जगह बनाएंगे – बशर्ते उन्होंने कम से कम दो क्वालिफायर में हिस्सा लिया हो। यह ध्यान देने योग्य है कि क्वालिफायर में प्राप्त अंकों को ग्रैंड फाइनल में स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
