चर्चा, मुआवजा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन वाले छात्रों पर नहीं होगी कार्रवाई, सरकार ने दिया आश्वासन : सोनम वांगचुक
नई दिल्ली : पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक देर रात अपना 26 दिनों से चला आ रहा अनशन तोड़ दिया। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि देश में जवाब देही तय होनी चाहिए। उन्होंने सरकार के साथ…

नई दिल्ली : पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक देर रात अपना 26 दिनों से चला आ रहा अनशन तोड़ दिया। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि देश में जवाब देही तय होनी चाहिए। उन्होंने सरकार के साथ हुई बातचीत और आश्वासन की भी जानकारी दी है। हालांकि, इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे बात नहीं है।
सोनम वांगचुक का कहना है कि सरकार ने और अन्य पार्टियों के नेताओं ने उन्हें आश्वासन दिया है कि संसद में परीक्षा तंत्र की विफलता की जवाबदेही तय करने के लिए चर्चा होगी। साथ ही सरकार नीट परीक्षा पत्र लिक से जुड़े आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को सरकार उचित मुआवजा देगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वाले छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई कैसे कोई मामला दर्ज नहीं होगा।
इसी बीच ऐसी जानकारी मिली है कि सरकार जंतर मंतर पर आंदोलनरत सीजेपी नेताओं से कांस्टीट्यूशनल क्लब में बातचीत कर सकती है। सरकार और भाजपा की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, सीजेपी का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वह सोनम वांगचुक के त्याग को ऐसे ही व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
उल्लेखनीय है कि, सोनम वांगचुक ने देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में अपना पिछले 26 दिन से जारी अनशन समाप्त कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
