चक्रवात 'दित्वा' से प्रभावित श्रीलंका की मदद को आगे आया भारत
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण हुई जानमाल की हानि पर दुख प्रकट किया है। साथ ही प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, सुविधा और शीघ्र रिकवरी की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण हुई जानमाल की हानि पर दुख प्रकट किया है। साथ ही प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, सुविधा और शीघ्र रिकवरी की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि देश की पड़ोसी प्रथम की नीति और महासागर विजन के तहत इस जरूरत के समय में भारत श्रीलंका के साथ खड़ा है।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्रीलंका भारत का करीबी समुद्री पड़ोसी है। उसके साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत ने ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ के तहत तत्काल राहत सामग्री भेजी है। हम बदलती परिस्थिति के अनुरूप मदद और सहयोग मुहैया कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।दूसरी ओर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक पोस्ट में कहा कि ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ जारी है। आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि से राहत सामग्री कोलंबो में स्थानीय प्रशासन को सौंप दी गई है और आगे के जरुरी कार्य किये जा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि मानसून बाद हिन्द महासागर में एक टॉपिकल चक्रवात दित्वा बना है और इसने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। इस बात की भी आशंका है कि यह भारत के दक्षिण पश्चिमी राज्यों को आने वाले दिनों में प्रभावित करेगा।तूफान ने आज श्रीलंका के तट पर दस्तक दी, जिसके चलते बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे 56 लोगों की मौत हो गयी है और 21 लोग लापता हैं। भारी बाढ़ के कारण ढांचागत संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
