चक्रवाती तूफान मोंथा के मद्देनजर अश्विनी वैष्णव ने की तैयारियों की समीक्षा
नई दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को चक्रवाती तूफान मोंथा के मद्देनजर की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पूर्वी तट पर एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। वैष्णव ने मोंथा के…

नई दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को चक्रवाती तूफान मोंथा के मद्देनजर की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पूर्वी तट पर एहतियाती कदम उठाने के निर्देश
दिए।
वैष्णव ने मोंथा के संभावित प्रभावों को देखते हुए पूर्वी तट, विशेषकर आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में रेलवे की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने मीडिया को बताया कि डिविजनल वॉर रूम्स को सक्रिय किया गया है ताकि वास्तविक समय में निगरानी और समन्वय हो सके। इसके साथ
आवश्यक सामग्री, मशीनरी और मानव संसाधन को विशेष रूप से विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और गुंटूर डिविजनों में तैयार रखा गया है। ट्रेन संचालन की सतत निगरानी की जा रही है। ईसीओआर, ईस्ट कोस्ट रेलवे (एससीओआर) और साउथ कोस्ट रेलवे (एससीआर) जोन को आपात प्रतिक्रिया के लिए संसाधन जुटाने और सभी सुरक्षा सावधानियां अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
