घरेलू महिलाओं के काम को राष्ट्रीय आय में शामिल करे सरकार : राधा मोहन दास अग्रवाल
नई दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने सदन में शून्यकाल में महिलाओं के लिए प्रांसंगिक, सामाजिक एवम आर्थिक मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी जो…

नई दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने सदन में शून्यकाल में महिलाओं के लिए प्रांसंगिक, सामाजिक एवम आर्थिक मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी जो हमारे समाज की निम्नतम इकाई परिवार की रीढ़ है और जो अपनी भूमिका अनेक किरदारों में अदा करती है मां, बेटी, पत्नी व महिला या अन्य रूपों में, महिलाएं घर और परिवार के लिए बहुत मेहनत करती हैं। लेकिन उनके काम का आर्थिक मूल्य नहीं माना जाता, यदि महिलाओं के इन घरेलू कार्यों का आर्थिक मूल्यांकन किया जाए तो यह देश की अर्थव्यवस्था और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बड़ा योगदान दे सकता है।
उन्होंने कहा कि इसलिए सरकार को चाहिए कि घरेलू महिलाओं के काम को राष्ट्रीय आय में शामिल करे और उन्हें न्यूनतम बुनियादी आय प्रदान करे। अतः महिलाओं को दया या सहानुभूति से नहीं, बल्कि सम्मान, अधिकार और उनके श्रम का उचित मूल्य मिलना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
