ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 ऑक्शन से नाम वापस लिया
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने मंगलवार को घोषणा की कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे।मैक्सवेल को आईपीएल 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़…

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने मंगलवार को घोषणा की कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे।मैक्सवेल को आईपीएल 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा। उन्होंने नौ मैचों में सिर्फ 78 रन बनाए और चार विकेट हासिल किए। बीच सीजन में उनकी मध्य उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।2012 में आईपीएल डेब्यू करने वाले मैक्सवेल का सर्वश्रेष्ठ सीजन 2014 रहा था, जब उन्होंने 542 रन बनाए थे। इसके बाद 2017 में 310 रन, 2021 में 513 रन, 2022 में 301 रन और 2023 में 400 रन उनके नाम रहे।इस बड़े फैसले की जानकारी देते हुए मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पर लिखा,“आईपीएल में बिताए गए कई यादगार सीजन के बाद, मैंने इस साल ऑक्शन में अपना नाम न डालने का फैसला किया है। यह एक बड़ा निर्णय है, जिसे मैंने लीग से मिली अपार खुशी और अनुभवों को याद करते हुए लिया है।”उन्होंने आगे लिखा,“आईपीएल ने मुझे एक खिलाड़ी और इंसान दोनों रूप में निखारा है। मुझे विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलने, अद्भुत फ्रेंचाइज़ियों का हिस्सा बनने और जुनूनी भारतीय फैंस के सामने प्रदर्शन करने का मौका मिला। ये यादें, ये चुनौतियाँ और भारत की ऊर्जा हमेशा मेरे दिल में रहेंगी। वर्षों तक मिले समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। उम्मीद है, जल्द ही मुलाकात होगी।”
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
