द इंडियन व्यू

ग्लासगो से लौटे भारतीय वेटलिफ्टर्स का भव्य स्वागत, मीराबाई चानू बोलीं- देश के लिए पदक जीतना गर्व की बात

नई दिल्ली : ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल-2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर्स) खिलाड़ी रविवार को स्वदेश लौट आए। स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू समेत अन्य खिलाड़ियों का दिल्ली के…

Ragwendra P Singh
August 2, 2026
3 min read
ग्लासगो से लौटे भारतीय वेटलिफ्टर्स का भव्य स्वागत, मीराबाई चानू बोलीं- देश के लिए पदक जीतना गर्व की बात

नई दिल्ली : ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल-2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर्स) खिलाड़ी रविवार को स्वदेश लौट आए। स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू समेत अन्य खिलाड़ियों का दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया।

 

भारतीय खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में प्रशंसक पहले से मौजूद थे। जैसे ही खिलाड़ी बाहर आए, फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

 

लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली मीराबाई चानू ने मीडिया से बातचीत में कहा, मैं बहुत ज्यादा खुश हूं कि मैंने भारत के लिए पदक जीता है और मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैं मणिपुर से हूं, इसलिए मुझे बहुत खुशी है कि मैंने अपने देश के लिए कुछ करके दिखाया है।

 

मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसके साथ ही उन्होंने लगातार तीसरे राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने की उपलब्धि भी हासिल की।

 

महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव ने कहा कि देश के लिए पदक जीतना उनके लिए बेहद गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

 

महिलाओं के 69 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाली हरजिंदर कौर ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश के लिए पदक जीतकर उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

 

पुरुषों के 110 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रजत पदक जीतने वाले लवप्रीत सिंह ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं, लेकिन अगली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ और कड़ी मेहनत करेंगे।

 

पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक विजेता ऋषिकांत सिंह ने भी अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है कि देश के लिए पदक लेकर आए हैं।

 

राष्ट्रमंडल खेल-2026 में भारोत्तोलन में भारत ने एक स्वर्ण सहित आठ पदक जीते हैं। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। ज्ञानेश्वरी यादव और हरजिंदर कौर ने क्रमशः महिलाओं के 53 किलोग्राम और 69 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किए, जबकि ऋषिकांता सिंह, राजा मुथुपंडी, वल्लूरी अजय बाबू और लवप्रीत सिंह ने भी क्रमशः पुरुषों के 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 79 किलोग्राम और 110 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रजत पदक जीते। बिंदियारानी देवी ने महिलाओं के 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।

 

भारत के खाते में अब तक 39 पदक आ चुके हैं, जिनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…