ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल के प्रदर्शन पर गर्वः प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः एक्स पोस्ट में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल के प्रदर्शन पर गर्व और खुशी जताते हुए विजेताओं को बधाई दी। भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः एक्स पोस्ट में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल के प्रदर्शन पर गर्व और खुशी जताते हुए विजेताओं को बधाई दी। भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ कुल 39 पदक अपने नाम किए हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथा स्थान हासिल किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा, '' इस बात की खुशी है कि भारत ने 39 मेडल जीते हैं, जिनमें 13 स्वर्ण पदक शामिल हैं। पदक जीतने वालों को बधाई। पूरे गेम्स के दौरान हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण दिखाया है। उनकी कड़ी मेहनत हमारे युवाओं को प्रेरित करती रहेगी। भविष्य की कोशिशों के लिए पूरे भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएं। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहें और देश का मान बढ़ाते रहें।''
उल्लेखनीय है कि भारतीय समयानुसार देररात स्कॉटलैंड में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन हो गया। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ऋषभ रिखीराम, शंकर महादेवन जैसे कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पदक तालिका में मेजबान स्कॉटलैंड और भारत संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 70 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 171 पदक जीते और मेडल टैली में सबसे ऊपर रहा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
