ग्रेटर नोएडा: स्कूली बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, कई बच्चे घायल
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डी मार्ट से चार मूर्ति की ओर जाने वाले मार्ग पर ब्लूम पब्लिक स्कूल (गाजियाबाद) की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क…

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डी मार्ट से चार मूर्ति की ओर जाने वाले मार्ग पर ब्लूम पब्लिक स्कूल (गाजियाबाद) की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के वक्त बस में लगभग 20 बच्चे सवार थे, जिनमें से 4 से 5 बच्चों को चोटें आई हैं।
घायल बच्चों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार ज्यादा थी और ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सीधे जाकर पेड़ से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। बाकी बच्चों को एक दूसरी बस की व्यवस्था कर स्कूल भेजा गया।
स्कूल प्रबंधन और परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है, जिससे वे अस्पताल और स्कूल पहुंच सकें। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ या बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस कारण हादसा हो गया।
पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर बस को किनारे करा दिया है, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। इस मामले में पुलिस जल्द विस्तृत रिपोर्ट जारी करेगी। वहीं, परिजन भी बच्चों की स्थिति को लेकर चिंतित नजर आए और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
