ग्रेटर नोएडा : फिटजी कोचिंग संस्थान के 12 खातों में जमा लगभग 11.11 करोड़ रुपये फ्रीज
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस और साइबर क्राइम टीम ग्रेटर नोएडा ने फिट जी कोचिंग संस्थान के 12 बैंक खातों में जमा लगभग 11 करोड़ 11 लाख रुपये को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर…

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस और साइबर क्राइम टीम ग्रेटर नोएडा ने फिट जी कोचिंग संस्थान के 12 बैंक खातों में जमा लगभग 11 करोड़ 11 लाख रुपये को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार और पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा की निगरानी में की गई है।
फिट जी कोचिंग संस्थान के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान फिट जी के संस्थापक दिनेश गोयल के पैन कार्ड से संबंधित विभिन्न राज्यों में निजी बैंकों के लगभग 172 करंट अकाउंट और 12 सेविंग अकाउंट की जानकारी मिली। बैंक ने अब तक 12 बैंक खातों की जानकारी पुलिस के साथ साझा की है, जिनमें कुल 11,11,12,987 रुपये जमा पाए गए हैं। इन 12 खातों में जमा धनराशि को थाना नॉलेज पार्क और साइबर क्राइम टीम ग्रेटर नोएडा पुलिस ने फ्रीज कर दिया है। अन्य बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है और उनके संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि गाजियाबाद, मेरठ के बाद नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फिटजी इंस्टीट्यूट भी बंद हो गया था। पैरेंट्स जब सेंटर पर पहुंचे तो गार्ड ने रोक लिया। इसके बाद भी अंदर गए तो वहां स्टाफ का कोई भी नहीं मिला। पेरेंट्स की नाराजगी बढ़ती देख मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
इस कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों के पैरेंट्स ने बताया कि 95 प्रतिशत छात्रों की एडवांस फीस जमा है। जबकि कोर्स अभी सिर्फ 40 प्रतिशत तक ही हुआ है। हमारी फीस वापस की जाए या फिर 60 प्रतिशत कोर्स पूरा कराया जाए। सेंटर पर पहुंचे पैरेंट्स ने बताया कि रात को इंस्टीट्यूट की ओर से बनाए गए वाट्सएप ग्रुप पर मैसेज आया कि सारे शिक्षक दूसरे संस्थान में चले गए हैं। इसलिए कक्षाएं संचालित नहीं हो पाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
