द इंडियन व्यू

ग्रेटर नोएडा: नशे में दोस्त के सिर पर ईंट से हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के इलाके में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने दोस्त के सिर पर ईंट से हमला किया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो…

Ragwendra P Singh
January 16, 2025
2 min read
ग्रेटर नोएडा: नशे में दोस्त के सिर पर ईंट से हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के इलाके में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने दोस्त के सिर पर ईंट से हमला किया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बिसरख थाना क्षेत्र के इलाके में वरुण हाइट्स सोसाइटी में 13 जनवरी की रात दोनों दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी और खाना खाया। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया है एक दोस्त ने दूसरे के सिर पर ईंट मार दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यहां दोनों साथ काम करते थे और साथ ही रहते थे।

पुलिस के अनुसार, वरुण हाइट्स सोसायटी में बिहार निवासी नीरज और सुमित झा एक साथ मजदूरी का कार्य करते थे और साथ ही रहते थे। 13 जनवरी को दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और खाना खा रहे थे, तभी शराब के नशे में नीरज और सुमित के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई और फिर नीरज ने सुमित के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे सुमित बेहोश हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही उनका ठेकेदार मौके पर पहुंच गया। बाद में उसने सुमित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि सुमित की हालत नाजुक बनी हुई थी। 14 जनवरी को इलाज के दौरान सुमित की मौत हो गई। पुलिस ने लेबर ठेकेदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि दोनों के बीच विवाद क्यों हुआ था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…