ग्रेटर नोएडा : डेयरी मालिक के 10 लाख रुपए के गबन की साजिश, साले के साथ ड्राइवर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डेयरी मालिक के 10 लाख रुपए गबन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गबन किए गए पूरे 10 लाख रुपए, घटना…

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डेयरी मालिक के 10 लाख रुपए गबन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गबन किए गए पूरे 10 लाख रुपए, घटना में इस्तेमाल दो गाड़ियां और अवैध असलहा बरामद किया है।
मामला 21 अगस्त का है, जब डेयरी मालिक जितेंद्र कुमार शर्मा ने 10 लाख रुपए को ड्राइवर उमेश के जरिए घर भेजा था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उमेश को गोली मारकर पैसे लूट लिए गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले और आखिरकार गुरुवार को कार्रवाई करते हुए थाना दनकौर पुलिस ने सबसे पहले आरोपी उमेश पुत्र नरेंद्र पाल को यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी कार भी जब्त कर ली। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक तमंचा .315 बोर और एक खोखा कारतूस यमुना एक्सप्रेसवे की झाड़ियों से बरामद किया गया।
इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी पवन कुमार पुत्र रणपाल सिंह को यमुना एक्सप्रेसवे स्थित सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 लाख रुपए नकद, एक कार, एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरी घटना उमेश और उसके साले पवन की सोची-समझी साजिश थी। दोनों ने मिलकर 10 लाख रुपए हड़पने का प्लान बनाया था।
योजना के अनुसार, उमेश ने खुद को तमंचे से कंधे पर गोली मार ली और पैसों से भरा बैग अपने साले पवन को सौंप दिया। इसके बाद तमंचा झाड़ियों में फेंक दिया ताकि घटना लूट जैसी लगे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश (32) निवासी ग्राम महरिया, थाना फरिया, जिला फिरोजाबाद और पवन (25) निवासी ग्राम नंगला खरगा, थाना फरिया, जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है।
इनके खिलाफ थाना दनकौर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
