द इंडियन व्यू

ग्रीन पार्क में गूंजी क्रिकेट की घंटी, एडीजीपी अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने 26वें मैच का किया आगाज़

कानपुर। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के कानपुर चरण में रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के 26वें मैच में गौर गोरखपुर लायंस ने टॉस जीतकर लखनऊ फाल्कन्स को पहले बल्लेबाजी के लिए…

Ragwendra P Singh
August 30, 2026
2 min read
ग्रीन पार्क में गूंजी क्रिकेट की घंटी, एडीजीपी अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने 26वें मैच का किया आगाज़

कानपुर। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के कानपुर चरण में रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के 26वें मैच में गौर गोरखपुर लायंस ने टॉस जीतकर लखनऊ फाल्कन्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच की औपचारिक शुरुआत कानपुर जोन की एडीजीपी अनुपमा कुलश्रेष्ठ (आईपीएस) ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की।

इस अवसर पर एडीजीपी अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने कहा कि यूपी टी-20 लीग ने प्रदेश में क्रिकेट को नई पहचान देने के साथ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच प्रदान किया है। ग्रीन पार्क जैसे ऐतिहासिक मैदान पर इस तरह के मुकाबले खेलना खिलाड़ियों के लिए गौरव की बात है।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि कानपुर चरण में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह लीग की लोकप्रियता को दर्शाता है। ग्रीन पार्क में होने वाले मुकाबले खिलाड़ियों के साथ दर्शकों के लिए भी खास अनुभव लेकर आ रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व टेस्ट क्रिकेटर गोपाल शर्मा, ग्रीन पार्क स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी करनवीर सिंह, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया संयोजक अहमद अली खान तालिब, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, वेन्यू मैनेजर संजय तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।