ग्रामीण भारत महोत्सव का आगाज आज, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज अब से कुछ देरबाद छह दिवसीय 'ग्रामीण भारत महोत्सव-2025' का आगाज होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुराना किला के पास स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में इस महोत्सव का उद्घाटन…

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज अब से कुछ देरबाद छह दिवसीय 'ग्रामीण भारत महोत्सव-2025' का आगाज होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुराना किला के पास स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में दी गई।
पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत का यह जश्न सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू हो जाएगा। महोत्सव का समापन नौ जनवरी को होगा। इसका विषय 'विकसित भारत 2047 के लिए एक समावेशी ग्रामीण भारत का निर्माण' और ध्येय वाक्य 'गांव बढ़े, तो देश बढ़े' है।
महोत्सव का उद्देश्य आपसी चर्चा, कार्यशालाओं और दक्षता के माध्यम से ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ाना, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाना और ग्रामीण समुदायों में नवाचार को बढ़ावा देना है। इसके प्रमुख उद्देश्यों में वित्तीय समावेशन पर ध्यान देने और टिकाऊ कृषि विधियों को अपनाकर उत्तर-पूर्व भारत पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने के साथ ग्रामीण आबादी के बीच आर्थिक स्थिरता और वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देना शामिल है।
इस महोत्सव का महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु उद्यमिता के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना, सहयोगात्मक और सामूहिक ग्रामीण परिवर्तन के लिए योजना के प्रारूप की पृष्ठभूमि तैयार करना है। इसमें सरकारी अधिकारियों, विचारकों, ग्रामीण उद्यमियों, कारीगरों और विविध क्षेत्रों के हितधारकों को एक साथ लाने की परिकल्पना है। महोत्सव के दौरान ग्रामीण आजीविका को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी और नवीन विधियों का लाभ उठाने के बारे में चर्चा होगी। इस जश्न में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
