द इंडियन व्यू

गौरव भाटिया बोले- राहुल को कांग्रेस का भी भविष्य बताना चाहिए

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार के एक साल में गिर जाने के लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि अब वे ज्योतिषियों की तरह भविष्यवाणी भी करने लगे हैं। अच्छा होता कि वे अपनी…

Ragwendra P Singh
May 25, 2026
2 min read
गौरव भाटिया बोले- राहुल को कांग्रेस का भी भविष्य बताना चाहिए

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार के एक साल में गिर जाने के लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि अब वे ज्योतिषियों की तरह भविष्यवाणी भी करने लगे हैं। अच्छा होता कि वे अपनी पार्टी कांग्रेस के बारे में भविष्यवाणी करते, जिसको जनता चुनावों में लगातार सबक सिखा रही हैै।

 

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि मोदी सरकार स्थिर भी है, मजबूत भी है और अंगद के पांव की तरह है।

 

सौ राहुल गांधी भी आ जाएं फिर भी इसे हिला नहीं पाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि जब वैश्विक संकट के दौरान कई देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ गई है, तब दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस वैश्विक चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है। देश की 140 करोड़ की जनता सरकार के साथ है,

 

लेकिन एक टूलकिट मॉडल का मकसद अराजकता फैलाना है। तो देशवासियों का भी संकल्प है, भारत को और मजबूत बनाना।

 

भाटिया ने कहा कि इस वैश्विक संकट में मलेशिया में 56 प्रतिशत, यूएई में 52 प्रतिशत, अमेरिका में 45 प्रतिशत, फिलीपींस में 41 प्रतिशत, श्रीलंका में 38 प्रतिशत, कनाडा में 32 प्रतिशत, चीन में 22 प्रतिशत और भारत में सिर्फ 4 प्रतिशत महंगाई बढ़ी है।

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अल्पसंख्यक समिति की बैठक में राहुल गांधी कहते हैं कि कोई मुद्दा आए तो अल्पसंख्यक शब्द का इस्तेमाल मत करो, सीधे कहो — "मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है।"

 

इसी तरह

 

कुछ समय पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि "कुरान कहती है कि नमाज छोड़ो, सांप दिखे तो मारो — और सांप है भाजपा-संघ। इसे मारो।" ऐसा ढोंग क्यों किया जा रहा है? दबाव में कच्चे तेल के आयात के आरोपों पर भाटिया ने कहा कि भारत दबाव के कारण रूस से कच्चा तेल आयात नहीं कर रहा है। राजग सरकार में पिछले 4-5 वर्षों में आंकड़ों के अनुसार

 

30-30 प्रतिशत कच्चा तेल रूस से आयात किया गया है। जबकि यूपीए सरकार में यह केवल एक प्रतिशत था।

 

2026 में हमने रूस से सबसे अधिक कच्चा तेल आयात किया।

 

रूसी तेल के आयात से देश को लगभग 20-25 अरब डॉलर की बचत हुई है।

 

जब हमने रूसी तेल आयात करने का निर्णय लिया, तो राहुल और कांग्रेस ने इसका विरोध किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…