गौरव गोगोई ने संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर उठाया सवाल
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने सोमवार को आरोप लगाया है कि सरकार पहलगाम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर विपक्ष के अनुरोध को लगातार अस्वीकार कर रही है। विपक्ष आज इस मुद्दे पर चर्चा चाहता था लेकिन सरकार ने इसे स्वीकार…

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने सोमवार को आरोप लगाया है कि सरकार पहलगाम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर विपक्ष के अनुरोध को लगातार अस्वीकार कर रही है। विपक्ष आज इस मुद्दे पर चर्चा चाहता था लेकिन सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने पहलगाम हमले के बाद होने वाले इस सत्र के पहले सप्ताह प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर भी सवाल खड़े किए।
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह पहला संसद सत्र है और ऐसे समय में प्रधानमंत्री को संसद और देश को प्राथमिकता देनी चाहिए। एक एक्स पर पोस्ट में गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री को सत्र के पहले दिन ही पहलगाम हमले पर राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए था और उनके बयान के बाद संसद में इस विषय पर चर्चा होनी चाहिए थी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी विदेश यात्राओं के कारण संसद के पहले हफ़्ते में अनुपस्थित रहने का फ़ैसला किया है। इससे भारतीय सैनिकों और शहीदों के परिजनों को क्या संदेश जाएगा?
गोगोई ने कहा कि सरकार ने आज की कार्य सूची और कार्य मंत्रणा समिति के एजेंडे से पहलगाम हमले को पूरी तरह हटा दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पूरा देश जानना चाहता है कि यह हमला कैसे हुआ, तब संसद के सत्र के दौरान प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा क्यों तय की?
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
