द इंडियन व्यू

गोवा में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का हुआ आयोजन

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: गोवा का समुद्र तट हाल ही में फिटनेस, देशभक्ति और सामुदायिक भावना के एक जीवंत मैदान में बदल गया क्योंकि ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ भारत के सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि देने के लिए विजय दिवस के…

Ragwendra P Singh
December 14, 2025
2 min read
गोवा में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का हुआ आयोजन

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: गोवा का समुद्र तट हाल ही में फिटनेस, देशभक्ति और सामुदायिक भावना के एक जीवंत मैदान में बदल गया क्योंकि ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ भारत के सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि देने के लिए विजय दिवस के मौके पर राज्य में अपना मेगा एडिशन आयोजित कराया गया । यह स्पेशल एडिशन मिरामार बीच सर्कल से डोना पाउला सर्कल तक हुआ, जिसमें राइड सुबह शुरू हुई। यह इवेंट युवा मामले और खेल मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है और गोवा में खेल निदेशालय के सहयोग से आयोजित किया गया।

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल एक फिटनेस कार्निवल होगा, जिसमें गोवा के लोग साइकिलिंग के अलावा ज़ुम्बा, योग, रस्सी कूद जैसी कई एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकते हैं। यह एसओसी का 53वां एडिशन है और पिछले एक साल में देश भर में लगभग 20 लाख नागरिक इसमें हिस्सा ले चुके हैं।

पहले दिल्ली में आयोजित होता था अब देश के अलग अलग हिस्सों में :

पहले ये मेगा इवेंट दिल्ली में आयोजित किया जाता था लेकिन लोगों की मांग पर और पूरे देश में फिटनेस को बढ़ावा देने के प्रयास में, यह इवेंट अब नई दिल्ली के नोडल इवेंट से दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शिफ्ट हो गया है। दिल्ली के बाहर आयोजित पहला इवेंट वाराणसी में हुआ था, और दूसरा इवेंट गोवा में आयोजित किया गया है , जहां की प्राकृतिक सुंदरता, चौड़ी सड़कें और ताजी हवा एकदम सही हैं।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा दिसंबर 2024 में शुरू किया गया फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल ने एक साल पूरा कर लिया है, जो एक नोडल इवेंट से देश भर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है। जयपुर और वाराणसी में सफल आयोजनों के बाद, गोवा अगला मेजबान शहर बन गया है, जो इस पहल के बढ़ते राष्ट्रीय प्रभाव को दिखाता है।

इस इवेंट में कई जाने-माने खिलाड़ी भी मौजूद रहे, जिनमें ओलंपियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर जैस्मीन लंबोरिया, ओलंपियन सूबेदार मनीष कौशिक, अर्जुन अवॉर्डी फुटबॉलर ब्रूनो कुटिन्हो, और पद्म श्री और अर्जुन अवॉर्डी ब्रह्मानंद संखवालकर शामिल हैं, जो गोवा के सबसे मशहूर फुटबॉल दिग्गजों में से एक हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…