द इंडियन व्यू

गोल्ड कप की राह : केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पसीना बहा रही लखनऊ की टीम

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) ने 23 मई से देहरादून में होने वाले ऑल इंडिया गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों के मद्देनज़र केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रशिक्षण एवं चयन शिविर प्रारम्भ किया है। यह शिविर सीएएल…

Ragwendra P Singh
May 18, 2025
1 min read
गोल्ड कप की राह : केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पसीना बहा रही लखनऊ की टीम

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) ने 23 मई से देहरादून में होने वाले ऑल इंडिया गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों के मद्देनज़र केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रशिक्षण एवं चयन शिविर प्रारम्भ किया है। यह शिविर सीएएल के अध्यक्ष डॉ. नवनीत सहगल तथा सचिव केएम ख़ान के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

शहर के 30 शीर्ष खिलाड़ियों को, जो निरन्तर अभ्यास व प्रतिस्पर्धी मैच खेल रहे हैं, इस शिविर के लिए चुना गया है। इस शिविर के लिए शहर के 30 शीर्ष खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो नियमित रूप से अभ्यास और मैच खेल रहे हैं।

चयन समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय खुद शिविर की कमान संभाले हुए है और खुद खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर करीबी नजर रख रहे हैं। इस शिविर में ज्ञानेंद्र पाण्डेय के सहयोगी के तौर पर मोहित कपूर और अभिनव दीक्षित भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।बताते चले कि क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ अपने खिलाड़ियों की फिटनेस पर निरन्तर कार्य करती है और लक्ष्य ट्रॉफी, वैभव ट्रॉफी आदि जैसे अखिल भारतीय टूर्नामेंट में सक्रिय रूप से भाग लेती रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।