द इंडियन व्यू

गॉफ का शानदार कमबैक, आंद्रिवा को हराकर यूएस ओपन के अंतिम चार में पहुंचीं

अमेरिका की कोको गॉफ ने शानदार वापसी करते हुए पांचवीं वरीय मिर्रा आंद्रिवा को तीन सेटों में 2-6, 7-6 (7), 6-2 से हराकर यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली। 2023 की चैंपियन गॉफ ने मुकाबले के दौरान दो मैच प्वाइंट बचाकर…

Ragwendra P Singh
September 10, 2026
2 min read
गॉफ का शानदार कमबैक, आंद्रिवा को हराकर यूएस ओपन के अंतिम चार में पहुंचीं

अमेरिका की कोको गॉफ ने शानदार वापसी करते हुए पांचवीं वरीय मिर्रा आंद्रिवा को तीन सेटों में 2-6, 7-6 (7), 6-2 से हराकर यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली। 2023 की चैंपियन गॉफ ने मुकाबले के दौरान दो मैच प्वाइंट बचाकर जीत दर्ज की। आर्थर ऐश स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले के पहले सेट में गॉफ पूरी तरह संघर्ष करती नजर आईं।

आंद्रिवा ने शुरुआत में ही दबदबा बनाते हुए लगातार चार गेम जीते और पूरे सेट में गॉफ को एक भी ब्रेक प्वाइंट का मौका नहीं दिया। पहले सेट में गॉफ ने 14 अनफोर्स्ड एरर किए, जबकि आंद्रिवा ने केवल पांच गलतियां कीं। इसका फायदा उठाते हुए रूसी खिलाड़ी ने पहला सेट आसानी से 6-2 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में गॉफ ने लय हासिल की और मुकाबला पूरी तरह बदल गया। दोनों खिलाड़ियों ने दो-दो बार एक-दूसरे की सर्विस तोड़ी और सेट टाईब्रेक तक पहुंचा। आंद्रिवा जीत के बेहद करीब पहुंच गई थीं, लेकिन गॉफ ने दो मैच प्वाइंट बचाकर मुकाबले का रुख अपने पक्ष में कर लिया।

साभार : गूगल

दूसरे सेट के टाईब्रेक में एक 39 शॉट की लंबी रैली निर्णायक साबित हुई, जिसे गॉफ ने शानदार बैकहैंड के साथ अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने टाईब्रेक जीतकर मुकाबले को निर्णायक सेट में पहुंचाया। निर्णायक सेट में गॉफ ने आत्मविश्वास के साथ शुरुआत की और तीसरे गेम में आंद्रिवा की सर्विस तोड़ दी। इससे निराश आंद्रिवा ने अपना रैकेट बेंच की ओर फेंक दिया।

गॉफ ने इसके बाद मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली और सातवें गेम में आंद्रिवा की सर्विस को शून्य पर तोड़ दिया। इसके बाद अमेरिकी खिलाड़ी ने फोरहैंड विनर लगाकर मुकाबला समाप्त किया और जीत का जश्न मनाया। अब सेमीफाइनल में गॉफ का सामना कजाकिस्तान की एलेना राइबाकिना से होगा। राइबाकिना ने इससे पहले झेंग छिनवेन को हराकर पहली बार यूएस ओपन के अंतिम चार में जगह बनाई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।