गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हिंद की चादर’ गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सिख धर्म के नौवें गुरु, ‘हिंद की चादर’ गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन गहन आध्यात्मिक…

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सिख धर्म के नौवें गुरु, ‘हिंद की चादर’ गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन गहन आध्यात्मिक साधना, पवित्र उपदेशों और संस्कृति व आस्था की रक्षा के लिए किए गए अदम्य संघर्ष का प्रतीक है।अमित शाह सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- सिख धर्म के नौवें गुरु, ‘हिंद की चादर’ गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर मैं उन्हें नमन करता हूं और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। गुरु तेग बहादुर जी ने एक ही जीवन में गहन आध्यात्मिक साधना की, पवित्र प्रवचनों के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन किया और बर्बर आक्रमणकारियों से हमारी संस्कृति व आस्था की रक्षा की।गृह मंत्री ने कहा कि गुरु साहिब ने कश्मीरी पंडितों के लिए संघर्ष किया, अत्याचारी मुगलों को चुनौती दी और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। गुरु साहिब के त्याग की यह गाथा, जिसमें वीरता, संयम, निःस्वार्थ भाव और भक्ति का समावेश है, आज भी हृदय को गर्व और राष्ट्र-रक्षा के नए संकल्प से भर देती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
