गुवाहाटी टेस्ट में भारत की करारी हार, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में नुकसान
गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली करारी हार का नुकसान टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भी भुगतना पड़ा है। भारत अब पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 से बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान को…

गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली करारी हार का नुकसान टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भी भुगतना पड़ा है। भारत अब पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 से बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान को भारतीय टीम की हार से फायदा हुआ है, जो पांचवें नंबर से चौथे नंबर पर पहुंच गई है।
408 रनों के अंतर से टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट मैच में हार मिली है। इस हार से भारतीय टीम के डब्ल्यूटीसी 2027 फाइनल में प्रवेश करने की उम्मीदों को झटका लगा है।
हालांकि, अभी भी भारतीय टीम अपने दम पर फाइनल में प्रवेश कर सकती है। डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल 2025-27 की बात करें तो भारत अभी तक चौथे स्थान पर था, लेकिन इस हार के बाद टीम चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गई है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 9 मैचों के बाद 48.150 का रह गया है।

वहीं, पाकिस्तान की टीम का जीत प्रतिशत 50 है, जो चौथे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर श्रीलंका की टीम है, जिसका जीत प्रतिशत 66.67 है। वहीं, दूसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका की टीम बरकरार है। इस जीत से पहले साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत 66.67 था, जो अब बढ़कर 75 फीसदी पर पहुंच गया है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में ऑस्ट्रेलिया की टीम शीर्ष पर है, जो 100 फीसदी अंक हासिल कर चुकी है। हालांकि, अभी तक एक ही सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने खेली है, जबकि भारतीय टीम तीन सीरीज खेल चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी सीरीज खेल रही है। साउथ अफ्रीका ने दो सीरीज खेल ली हैं, जिनमें एक सीरीज जीती है और एक सीरीज ड्रॉ रही है।
इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की इस साइकिल में 36.110 अंकों के साथ छठे नंबर पर है, जबकि सातवें नंबर पर 16.67 फीसदी अंकों के साथ बांग्लादेश की टीम है। वेस्टइंडीज का अभी खाता नहीं खुला है और न्यूजीलैंड ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
