द इंडियन व्यू

गुवाहाटी टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए, मुथुसामी ने जड़ा शतक

गुवाहाटी : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाटाही के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम ने पहली पारी में…

Ragwendra P Singh
November 23, 2025
3 min read
गुवाहाटी टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए, मुथुसामी ने जड़ा शतक

गुवाहाटी : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाटाही के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम ने पहली पारी में 489 रनों का बड़ा स्कोर बनाया है। इस पारी में अफ्रीका के लिए सेनुरन मुथुसामी ने 206 गेंदों पर 109 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने लिए।रविवार को दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने कल (शनिवार) के स्कोर 247/6 से आगे खेलना शुरु किया। सेनुरन मुथुसामी और काइल वेरेन्ने ने शनदार बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे दिन के पहले सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया और टीम के स्कोर को 300 रन के पार ले गए। टी ब्रेक के बाद भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने काइल वेरेन्ने को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वेरेन्ने 45 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर से मुथुसामी अपनी पारी को आगे बढ़ाते रहे और अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया। मुथुसामी ने मार्को यानसेन के साथ साझेदारी कर स्कोर 400 रन के पार पहुंचा दिया।मोहम्मद सिराज ने मुथुसामी को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। मुथुसामी 206 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 109 रन बनाकर आउट हुए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साइमन हार्मर को बोल्ड कर भारत को नौवीं सफलता दिलाई। साइमन ने पांच रन बनाए। इसके बाद कुलदीप यादव ने मार्को यानसेन को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की पारी का अंत किया। यानसेन ने 91 गेंदों पर छह चौके और सात छक्कों की मदद से 93 रन बनाए। केशव महाराज 12 रन बनाकर नाबाद रहे।इससे पहले शनिवार को एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। मार्करम ने 38 रन और रिकेल्टन ने 35 रन बनाए थे। कप्तान टेम्बा बावुमा 92 गेंदों में पांच चौके की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 49 रन, वियान मुल्डर 13 रन और टोनी डी जोर्जी ने 28 रन बनाए।भारत के लिए स्पिनर कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिला।दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट में अफ्रीकी टीम ने भारतीय टीम को 30 रन से हराया था।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।