गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, 40 साल बाद एक एशियन गेम्स में तीन पदक
गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचते हुए मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली है। भारतीय धावक ने मंगलवार को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। गुलवीर ने इस रेस…

गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचते हुए मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली है। भारतीय धावक ने मंगलवार को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
गुलवीर ने इस रेस को 13:32.75 सेकंड में पूरा किया। बहरीन के बिरहानु बालेव ने 13:30.79 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि जापान के यामागुची टोमोनोरी 13:31.43 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में 10,000 मीटर और 1500 मीटर इवेंट में सिल्वर मेडल जीते थे।
इस जीत के साथ गुलवीर बीते 40 साल में एशियन गेम्स के एक ही एडिशन में तीन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उनसे पहले पीटी उषा ने एशियन गेम्स 1986 में चार मेडल जीते थे। गुलवीर 5000 मीटर फाइनल की शुरुआत में आगे रहने वाले ग्रुप के साथ बने रहे और शुरुआती 2000 मीटर के बाद तीसरे स्थान पर थे।

रेस के निर्णायक दौर में भी उन्होंने अपनी स्थिति बनाए रखी, टॉप-2 स्थानों के लिए चुनौती नहीं दे पाए। इससे पहले गुलवीर ने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में यादगार प्रदर्शन करते हुए 28:29.38 का समय लिया और सिल्वर मेडल जीता। वह इस इवेंट में दो एशियन गेम्स मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने इससे पहले 2023 के हांग्जो एशियन गेम्स में 10,000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
इसके बाद गुलवीर पुरुषों की 1500 मीटर रेस में एक और सिल्वर मेडल जीता, जिसमें वह अपने पर्सनल बेस्ट समय 3:36.72 के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दूसरी ओर, महिलाओं की 800 मीटर फाइनल रेस में भारत की पूजा ओल्ला 2:06.72 सेकंड के साथ सातवें स्थान पर रहीं। चीन की वू होंगजियाओ (2:04.49 सेकंड) ने गोल्ड अपने नाम किया।
वहीं, पुरुषों की 800 मीटर फाइनल रेस में मोहम्मद अफसल पुलिक्कलाकाथ (1:48.27 सेकंड) आठवें स्थान पर रहे। जापान के को ओचियाई ने 1:44.48 के समय के साथ पुरुषों की 800 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता। ओचियाई ने ईरान के सज्जाद मोरादी के 16 साल पुराने रिकॉर्ड (1:44.74) को तोड़कर एशियन गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
