द इंडियन व्यू

गुलजार सिंह की मौत मामले में भाजपा ने की भगवंत मान के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के संगरूर निवासी दलित समुदाय के गुलजार सिंह की मौत के मामले में राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। भाजपा का आरोप है कि पंजाब में नशे का कारोबार मुख्यमंत्री की नाक के…

Ragwendra P Singh
September 8, 2026
2 min read
गुलजार सिंह की मौत मामले में भाजपा ने की भगवंत मान के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के संगरूर निवासी दलित समुदाय के गुलजार सिंह की मौत के मामले में राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। भाजपा का आरोप है कि पंजाब में नशे का कारोबार मुख्यमंत्री की नाक के नीचे फल-फूल रहा है लेकिन सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है। भाजपा ने इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि गुलजार सिंह ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के गांव दौरे के दौरान उनसे पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार पर सवाल उठाया था। उन्होंने मंत्री से कहा था कि उनका बेटा चिट्टे (नशे) की लत का शिकार है और उसके इलाज के लिए उन्हें अपने घर की कीमती वस्तुएं तक बेचनी पड़ीं। इसके बावजूद सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।भाजपा प्रवक्ता का आरोप है कि मंत्री से सवाल पूछने के बाद गुलजार सिंह पर माफी मांगने का दबाव बनाया गया और कथित तौर पर उन्हें प्रताड़ित किया गया। इसके बाद उन्होंने जहर खा लिया। मौत से पहले बनाए गए वीडियो में गुलजार सिंह ने हरपाल सिंह चीमा और गांव के सरपंच को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।गौरव भाटिया ने कहा कि कानून में मृत्यु से पहले दिए गए बयान (डाइंग डिक्लेरेशन) महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जाता है। ऐसे में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए हरपाल सिंह चीमा को तत्काल मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि गुलजार सिंह अनुसूचित जाति समुदाय से थे, ऐसे में क्या एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कोई कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी पूछा कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में क्या मामला दर्ज किया गया और मंत्री को अब तक पद से क्यों नहीं हटाया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…