गुरु नानक जी का संदेश आज भी प्रासंगिक : दत्तात्रेय होसबोले
नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर आज गुरुद्वारा नानक प्याऊ साहिब में मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंनेे कहा कि गुरु नानक जी का संदेश…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर आज गुरुद्वारा नानक प्याऊ साहिब में मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंनेे कहा कि गुरु नानक जी का संदेश ‘नाम जपना, किरत करनी और वंड छकना’ (ईश्वर का नाम जपना, ईमानदारी से मेहनत करना और कमाया धन दूसरों के साथ बांटना) आज भी प्रासंगिक है।सरकार्यवाह ने कहा कि यह गुरु नानक साहिब की 556वीं जयंती है। हम इस पावन अवसर पर अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए गुरुद्वारा नानक प्याऊ साहिब आए हैं। गुरु नानक जी ने कहा था कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है, यही आज दुनिया का सबसे बड़ा संदेश है। हम सभी को गुरु नानक के दिखाए पथ पर चलना चाहिए।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारत के लोगों को गुरु नानक जी के दिखाएं रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है, चाहे वह ऊंच-नीच हो, छुआछूत हो, पिछड़ापन हो, अमीर-गरीब हो, या कोई भी धर्म या संप्रदाय हो।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
