द इंडियन व्यू

गुरुकुल एकेडमी पहुंचे सिद्धार्थ यादव, स्टूडेंट्स को बताया- हार्डवर्क, डिसिप्लिन और कमिटमेंट सफलता की कुंजी

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन -4 के विशेष ट्रॉफी टूर अभियान का कारवां शनिवार को गुरुकुल एकेडमी, भूतनाथ पहुंचा। यहां प्रतिष्ठित ट्रॉफी के साथ पहुंचे गोरखपुर लायंस के युवा बल्लेबाज सिद्धार्थ यादव ने स्टूडेंट्स से संवाद किया…

Ragwendra P Singh
August 8, 2026
2 min read

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन -4 के विशेष ट्रॉफी टूर अभियान का कारवां शनिवार को गुरुकुल एकेडमी, भूतनाथ पहुंचा। यहां प्रतिष्ठित ट्रॉफी के साथ पहुंचे गोरखपुर लायंस के युवा बल्लेबाज सिद्धार्थ यादव ने स्टूडेंट्स से संवाद किया और उन्हें अपने क्रिकेट सफर के अनुभवों के साथ सफलता के लिए लगातार मेहनत, अनुशासन और प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

इस अवसर पर गुरुकुल एकेडमी, भूतनाथ की प्रधानाचार्या अनुरीता बख्शी भी मौजूद रहीं। यूपी टी-20 लीग की प्रतिष्ठित ट्रॉफी को अपने बीच देखकर स्टूडेंट्स में खासा उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने ट्रॉफी को करीब से देखा, उसके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सिद्धार्थ यादव से क्रिकेट तथा उनके खेल सफर से जुड़े कई सवाल पूछे। कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स में यूपी टी-20 लीग की प्रतिष्ठित ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाने को लेकर भी खासा उत्साह रहा।

इस दौरान एक स्टूडेंट ने सिद्धार्थ यादव से पूछा कि सफलता के पीछे टैलेंट ज्यादा महत्वपूर्ण है या हार्डवर्क। इसके जवाब में सिद्धार्थ ने हार्डवर्क, डिसिप्लिन और कमिटमेंट को सफलता की अहम कुंजी बताया।

सिद्धार्थ ने समझाया कि प्रतिभा निश्चित रूप से जरूरी है, लेकिन उसे सफलता में बदलने के लिए लगातार मेहनत करना, अनुशासन के साथ अपनी तैयारी और दिनचर्या पर कायम रहना तथा अपने लक्ष्य के प्रति पूरी प्रतिबद्धता रखना जरूरी है। यही चीजें किसी खिलाड़ी को आगे बढ़ने और लगातार बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती हैं।

सिद्धार्थ यादव गोरखपुर लायंस के मध्यक्रम बल्लेबाज हैं और भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह वर्ष 2022 में यश ढुल की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी रहे हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए उनके साथ बातचीत अपने क्रिकेट सफर को करीब से जानने का खास अवसर रही।

गौरतलब है कि यूपी टी-20 लीग के ट्रॉफी टूर अभियान का उद्देश्य लीग के रोमांच को युवाओं के करीब ले जाने के साथ उन्हें क्रिकेट खिलाड़ियों के अनुभवों से रूबरू कराना है। इस पहल के तहत लखनऊ के प्रमुख स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ट्रॉफी पहुंचाई जा रही है, जहां स्टूडेंट्स को खिलाड़ियों से संवाद करने और क्रिकेट को करीब से समझने का अवसर मिल रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।