द इंडियन व्यू

गुजरात सरकार ने हार्दिक पटेल को दी राहत, वापस लिया राजद्रोह का केस, जताया आभार

नई दिल्ली। गुजरात भाजपा के विधायक हार्दिक पटेल को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। दरअसल राज्य सरकार ने हार्दिक पटेल और अन्य के खिलाफ दर्ज राजद्रोह में मामले को वापस ले लिया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के…

Ragwendra P Singh
February 7, 2025
2 min read
गुजरात सरकार ने हार्दिक पटेल को दी राहत, वापस लिया राजद्रोह का केस, जताया आभार

नई दिल्ली। गुजरात भाजपा के विधायक हार्दिक पटेल को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। दरअसल राज्य सरकार ने हार्दिक पटेल और अन्य के खिलाफ दर्ज राजद्रोह में मामले को वापस ले लिया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। हार्दिक पटेल ने गुजरात की भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित भाई शाह और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल का आभार व्यक्त किया।

हार्दिक पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, गुजरात में हुए पाटीदार आंदोलन के दौरान मेरे समेत समाज के अनेक युवाओं पर लगे गंभीर राजद्रोह समेत के मुकदमे आज भूपेंद्र भाई पटेल की सरकार ने वापिस लिए है। मैं समाज की ओर से गुजरात की भाजपा सरकार का विशेष आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने आगे एक्स पोस्ट में लिखा,पाटीदार आंदोलन से गुजरात में बिन आरक्षित वर्गों के लिए आयोग-निगम बना, 1000 करोड़ की युवा स्वावलंबन योजना लागू हुई और देश में आर्थिक आधार पर सवर्णों को 10 आरक्षण का लाभ मिला हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल पुनः दिल की गहराई से आभार व्यक्त करता हूं।

गुजरात में पाटीदार अनामत आंदोलन साल 2015 में हुआ था। पाटीदार अनामत आंदोलन के दौरान हार्दिक पटेल और कई लोगों के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया था।

साल 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हार्दिक पटेल ने भाजपा का दामन थाम लिया था। फिलहाल हार्दिक पटेल अहमदाबाद जिले के वीरमगाम से विधायक हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…