द इंडियन व्यू

गुजरात में बोले अमित शाह- तमिलनाडु और बंगाल में भी बनेगी भाजपा-एनडीए की सरकार

मोरबी : गुजरात के मोरबी जिले में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा की उपस्थिति में नए भाजपा जिला कार्यालय का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आने वाले…

Ragwendra P Singh
November 22, 2025
1 min read
गुजरात में बोले अमित शाह- तमिलनाडु और बंगाल में भी बनेगी भाजपा-एनडीए की सरकार

मोरबी : गुजरात के मोरबी जिले में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा की उपस्थिति में नए भाजपा जिला कार्यालय का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आने वाले समय में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा–एनडीए की सरकार बनेगी।अमित शाह ने कहा कि बिहार चुनाव के समय कई राजनीतिक विश्लेषकों ने भाजपा–एनडीए को कमजोर बताया था, लेकिन जनता ने भारी बहुमत देकर एनडीए सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश में सबसे अधिक विधायकों, सांसदों, पार्षदों और पंचायत प्रतिनिधियों वाली पार्टी है।मोरबी की प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि माछू जलप्रलय के बाद जिले ने मजबूती से पुनर्निर्माण किया है और आज मोरबी दुनिया की प्रमुख सिरेमिक इंडस्ट्री का केंद्र बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार का मोरबी को नगर निगम बनाने का निर्णय विकास को और तेज़ करेगा।कार्यक्रम में नए भाजपा कार्यालय की सुविधाओं का भी विवरण दिया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कक्ष, महामंत्री कक्ष, कॉन्फ़्रेंस रूम, मीडिया रूम, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, विधायकों के कक्ष और लाइब्रेरी जैसी आधुनिक व्यवस्था शामिल है।इस कार्यालय का निर्माण 2020 में शुरू होकर 2025 में पूरा हुआ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।