द इंडियन व्यू

गुजरात टाइटंस से जुड़ा टॉरेंट ग्रुप, 67 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा

अहमदाबाद स्थित कारोबारी समूह टॉरेंट ग्रुप ने सोमवार को कहा कि उसने आईपीएल के नए सत्र की शुरुआत से पहले गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी टीम में 67 प्रतिशत बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। टॉरेंट ग्रुप ने बयान…

Ragwendra P Singh
March 18, 2025
3 min read
गुजरात टाइटंस से जुड़ा टॉरेंट ग्रुप, 67 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा

अहमदाबाद स्थित कारोबारी समूह टॉरेंट ग्रुप ने सोमवार को कहा कि उसने आईपीएल के नए सत्र की शुरुआत से पहले गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी टीम में 67 प्रतिशत बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। टॉरेंट ग्रुप ने बयान में कहा कि गुजरात टाइटंस (इरेलिया स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) में 67 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद को बीसीसीआई सहित सभी आवश्यक मंजूरी मिल गई है।

साभार : गूगल

टॉरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस की नियंत्रक हिस्सेदारी को इरेलिया कंपनी पीटीई लिमिटेड से हासिल किया है जिसका स्वामित्व फिलहाल निजी इक्विटी कोष सीवीसी के पास है। स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े समूह ने बयान में कहा, ‘‘जरूरी शर्तों को पूरा करने के साथ ही अब अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।’’

लेन-देन के हिस्से के रूप में इरेलिया के पास 33 प्रतिशत की अल्पांश हिस्सेदारी बनी रहेगी, जिससे इस फ्रेंचाइजी के साथ उसका जुड़ाव कायम रहेगा। टॉरेंट ग्रुप ने इस अधिग्रहण सौदे से जुड़े वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया है। सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने वर्ष 2021 में गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी को 5,600 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस टीम ने अपने पहले सत्र में ही आईपीएल का खिताब जीतकर शानदार आगाज किया था।

टॉरेंट ग्रुप ने 12 फरवरी को इस सौदे के लिए पक्के समझौते पर हस्ताक्षर करने का ऐलान किया था। यह अधिग्रहण भारत के तेजी से बढ़ते खेल क्षेत्र में टॉरेंट समूह के प्रवेश को दर्शाता है। टॉरेंट दुनिया की लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल से जुड़ने वाला नया कॉरपोरेट समूह है।

आईपीएल में 10 टीमें हैं जिनमें से अधिकांश टीमों का स्वामित्व बड़ी कंपनियों के पास है। देश के 10 प्रमुख शहरों या राज्यों के नाम पर गठित इन टीमों का स्वामित्व बड़े भारतीय समूहों (रिलायंस इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू ग्रुप, जीएमआर ग्रुप, आरपी संजीव गोयनका ग्रुप), बहुराष्ट्रीय कंपनियों (यूनाइटेड स्पिरिट्स के माध्यम से डियाजियो पीएलसी) और अतिसमृद्ध भारतीयों के पारिवारिक कार्यालयों के पास है।

सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी की रिलायंस मुंबई इंडियंस की मालिक है, जबकि इंडिया सीमेंट्स के एन श्रीनिवासन और परिवार चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक हैं। संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप लखनऊ सुपर जायंट्स का मालिक है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स का स्वामित्व जीआरएम ग्रुप एंटिटीज और जेएसडब्ल्यू ग्रुप (प्रत्येक 50 प्रतिशत) के संयुक्त उद्यम के पास है।

सनराइजर्स हैदराबाद का स्वामित्व सन ग्रुप के पास है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्वामित्व यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के पास है और पंजाब किंग्स का स्वामित्व मोहित बर्मन (डाबर) (48 प्रतिशत), नेस वाडिया (वाडिया ग्रुप) 23 प्रतिशत, प्रीति जिंटा (23 प्रतिशत) और करण पॉल (एपीजे सुरेंद्र ग्रुप) (6 प्रतिशत) के पास है। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के गौरी खान फैमिली ट्रस्ट (55 प्रतिशत) और जूही चावला एवं जय मेहता के मेहता ग्रुप (45 प्रतिशत) के पास कोलकाता नाइट राइडर्स का स्वामित्व है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।