गुजरात टाइटंस-मुंबई इंडियंस मैच में बड़ा स्कोर बनने का अनुमान
आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 के नौवें मुकाबले का आयोजन होगा। यह मैदान हाई स्कोरिंग मैचेज के लिए जाना जाता है। गुजरात और पंजाब के लिए यहां खेले गए मैच में इसकी बानगी भी देखने को मिली। साभार : गूगल…

आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 के नौवें मुकाबले का आयोजन होगा। यह मैदान हाई स्कोरिंग मैचेज के लिए जाना जाता है। गुजरात और पंजाब के लिए यहां खेले गए मैच में इसकी बानगी भी देखने को मिली।

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम भी इसके काफी करीब तक आ गई थी। आज के मैच में भी अहमदाबाद की पिच पर बड़ा स्कोर बनने का अनुमान है। इसकी वजह है दोनों टीमों में शानदार बल्लेबाजों की भरमार।
मौसम की बात करें तो आज अहमदाबाद में थोड़ी गर्मी रह सकती है। तापमान अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि मैच के दौरान इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है। हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रति घंटे तो ह्यूमिडिटी का स्तर 18 फीसदी तक रह सकता है।
बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं हुई, लेकिन ओस यहां पर अपना खेल दिखा सकती है। अनुमान के मुताबिक दूसरी पारी में ओस का असर पिच पर दिखाई दे सकता है। ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाएगी।
बता दें कि पहले मैच में भी गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अहमदाबाद में कुल आठ मैच खेले गए हैं। इनमें से छह मैच दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है।
इस पिच को देखते हुए एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मैच होने के आसार हैं। यहां पर 220 से 230 रन का स्कोर सामान्य माना जाता है। ऐसे में अक्सर कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं, क्योंकि बाद में यहां बल्लेबाजी आसान हो जाती है। वहीं, पहली पारी में पिच पर उछाल से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
