द इंडियन व्यू

गुजरात के सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की 3 किमी लंबी लाइन, मोदी से मदद की अपील

सूरत : दिवाली, छठ और बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों की गुजरात के सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस स्टेशन पर यात्रियों की करीब 3 किमी लंबी लाइनें देखने को…

Ragwendra P Singh
October 19, 2025
2 min read
गुजरात के सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की 3 किमी लंबी लाइन, मोदी से मदद की अपील

सूरत : दिवाली, छठ और बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों की गुजरात के सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस स्टेशन पर यात्रियों की करीब 3 किमी लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मदद की अपील की है।पिछले 24 घंटों से सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्री ट्रेनों की प्रतीक्षा में स्टेशन पर खड़े हैं, लेकिन ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण लोगों में निराशा और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियाें की इस भीड़ के सामने रेलवे प्रशासन की तैयारियां नाकाफी साबित हो रही हैं।रविवार को सबसे अधिक भीड़ होने की जानकारी पहले से होने के बावजूद शनिवार रात 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 11 बजे तक केवल दो ट्रेनें ही उधना रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन तीन किलोमीटरतक की लंबी लाइन में भूखे-प्यासे यात्रियों का आक्रोश फूट पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मदद की अपील की है।सूरत और उधना से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की लगातार भारी भीड़ बढ़ रही है। कई लोग ट्रेन में बैठने के लिए दो-तीन बार टिकट रद्द करवा चुके हैं और 12–15 घंटे से लाइन में खड़े हैं। खास तौर पर बच्चों और महिलाओं के लिए यह स्थिति बेहद मुश्किल हो गई है।यात्रियों ने बताया कि वे भूखे-प्यासे घंटों से लाइन में खड़े हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा तो की गई है, लेकिन फिलहाल ट्रेन में बैठने के लिए भी लगभग 12 घंटे का इंतज़ार करना पड़ सकता है।इस बाबत पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना ने बताया कि आज यात्रियों की संख्या सामान्य से कहीं अधिक है, लेकिन पश्चिम रेलवे पूरी तैयारी के साथ कार्यरत है। उन्होंने बताया कि आज के दिन नियमित छह ट्रेनों के अलावा नौ अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें और चार अनारक्षित ट्रेनें चलाई गई हैं। इस प्रकार कुल 13 ट्रेनों की पहले ही अधिसूचना जारी की जा चुकी है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जयनगर के लिए दो और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी की गई है। इस तरह कुल मिलाकर आज 21 ट्रेनें उत्तर प्रदेश और बिहार जाने के लिए उपलब्ध हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिव्यांगों और बुजुर्गों को निःशुल्क सहायक उपकरण देने के लिए लखीमपुर में 3 और 4 नवंबर को लगेगा शिविर

सनशाइन हॉस्पिटल में तीन और चार नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पंजीकरण किया जाएगा। शिविर में पात्र लाभार्थी पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

यूपी में 6 जगह पदयात्रा करेगी BJP, गाजियाबाद में CM योगी और भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर में संभालेंगे कमान

चार नवंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य काशी क्षेत्र के प्रयागराज में, जबकि कानपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि बनेंगे। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। तीन नवंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अवध क्षेत्र के लखनऊ में, जबकि ब्रज क्षेत्र के बरेली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पदयात्रा पर निकलेंगे।

जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आई एक अन्य बीमार महिला को समुचित इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। रविवार को जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 150 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक जाकर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषप्रद होना चाहिए।