गिग वर्कर्स के लिए कांग्रेस सरकारों ने बनाया कल्याण कोष, लागू किए सुरक्षा प्रावधान : जयराम रमेश
नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बताया कि गिग वर्कर्स द्वारा काम की सम्मान जनक परिस्थितियों की मांग के बीच कांग्रेस शासित राज्यों तेलंगाना और कर्नाटक ने गिग वर्कर्स के लिए प्रत्येक लेनदेन पर 1 से 5…

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बताया कि गिग वर्कर्स द्वारा काम की सम्मान जनक परिस्थितियों की मांग के बीच कांग्रेस शासित राज्यों तेलंगाना और कर्नाटक ने गिग वर्कर्स के लिए प्रत्येक लेनदेन पर 1 से 5 फीसदी तक कल्याण शुल्क वसूलकर कल्याण कोष की स्थापना की है। साथ ही त्रिपक्षीय कल्याण बोर्ड का गठन, बिना वैध कारण और पूर्व सूचना के वर्करों को काम से न हटाने का नियम तथा सुरक्षित कार्य वातावरण और उचित अनुबंध सुनिश्चित किया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गिग वर्कर्स के आंदोलन के बीच मोदी सरकार बहुत देर से जागी है और उसका विजन कांग्रेस शासित राज्यों की पहल से काफी पीछे है। कांग्रेस सरकारों ने प्रत्येक लेनदेन पर 1 से 5 फीसदी तक कल्याण शुल्क वसूल कर गिग वर्कर्स के लिए कल्याण कोष बनाया गया है। इसके अलावा एक त्रिपक्षीय कल्याण बोर्ड की स्थापना की गई है ताकि वर्करों का पंजीकरण, शुल्क की वसूली, पारदर्शिता और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि किसी भी वर्कर को बिना वैध कारण और 14 दिन पूर्व सूचना के काम से नहीं हटाया जा सकता। गिग वर्कर्स की सुरक्षा कांग्रेस पार्टी के 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान घोषित 5-सूत्रीय ‘युवा न्याय’ एजेंडा का एक प्रमुख स्तंभ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
