गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले अत्याधुनिक पोतों का सोमवार को लोकार्पण करेंगे अमित शाह
नई दिल्ली : गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को मुंबई के मझगांव डॉक पर गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले अत्याधुनिक पोतों का लोकार्पण करेंगे। यह पहल समुद्री मत्स्य क्षेत्र के आधुनिकीकरण और सहकारी मॉडल के माध्यम से…

नई दिल्ली : गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को मुंबई के मझगांव डॉक पर गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले अत्याधुनिक पोतों का लोकार्पण करेंगे। यह पहल समुद्री मत्स्य क्षेत्र के आधुनिकीकरण और सहकारी मॉडल के माध्यम से तटीय विकास को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
सहकारिता मंत्रालय के अनुसार कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार सहित केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर लाभार्थियों को गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले जहाजों की चाबियां सौंपी जाएंगी। यह पहल आत्मनिर्भर भारत और ‘ब्लू इकोनॉमी’ के सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत यह पोत लाभार्थियों को दिए जा रहे हैं, जिनकी प्रति इकाई लागत 1.2 करोड़ रुपये है। इसमें केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) और मत्स्य विभाग का संयुक्त वित्तीय सहयोग है। इस योजना का उद्देश्य भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र और दूरस्थ समुद्री क्षेत्रों में मत्स्य संसाधनों के दोहन की क्षमता को बढ़ाना है।
मत्स्य और सहकारिता मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह, सहकारी समितियों और मत्स्य उत्पादक संगठनों के माध्यम से गहरे समुद्री मत्स्य व्यवसाय को तेज गति देने पर काम कर रहा है। पारंपरिक रूप से भारतीय मछुआरे 40 से 60 समुद्री मील तक सीमित क्षेत्रों में कार्य करते रहे हैं, जिससे उत्पादन और आय सीमित रही है। नई पहल से इन सीमाओं का विस्तार होगा और उच्च मूल्य वाली मछलियों जैसे टूना के निर्यात में वृद्धि की संभावना है।
मझगांव डॉक पर पोतों का यह उद्घाटन भारत के समुद्री मत्स्य क्षेत्र के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण चरण है। ये पोत नवीनतम तकनीक से सुसज्जित हैं, जो पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाएंगे। इसके साथ ही सहकारी संस्थाओं, विशेष रूप से महिलाओं द्वारा संचालित संगठनों को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे तटीय समुदायों का सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण संभव होगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
