द इंडियन व्यू

गर्मी-उमस और थकान के बीच जोकोविच की जुझारू जीत

धुरंधर सर्बिया टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को शंघाई मास्टर्स में गर्मी और उमस के बीच दूसरा सेट हारने के बाद चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी लेकिन उन्होंने जल्दी ही लौटे हुए जाउमी मुनार को 6 . 3, 5 . 7, 6 . 2 से हराया। दूसरा…

Ragwendra P Singh
October 8, 2025
1 min read
गर्मी-उमस और थकान के बीच जोकोविच की जुझारू जीत

धुरंधर सर्बिया टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को शंघाई मास्टर्स में गर्मी और उमस के बीच दूसरा सेट हारने के बाद चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी लेकिन उन्होंने जल्दी ही लौटे हुए जाउमी मुनार को 6 . 3, 5 . 7, 6 . 2 से हराया। दूसरा सेट हारने के बाद जोकोविच पीठ के बल लेट गए और अपनी आंखों पर हाथ रख लिया।

बाद में वह धीरे से उठे और दोनों पैरों के बीच सिर दबाकर बैठ गए। उन्हें एक ट्रेनर उनकी कुर्सी तक लेकर आया। जोकोविच ने कोर्ट पर इंटरव्यू भी नहीं दिया।

उनकी नजरें रिकॉर्ड 41वें मास्टर्स खिताब पर है। अब उनका सामना बेल्जियम के जिजोउ बर्ग्स से होगा। दसवीं वरीयता प्राप्त होल्गर रूने ने फ्रांस के जियोवान्नि एमपेत्शी पेरीकार्ड को 6 . 4, 6 . 7, 6 .3 से हराया।

@DjokerNole

उन्होंने एक्स पर लिखा ,‘‘ बेहद कठिन दिन। शारीरिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण।’’ इस जीत के साथ वह एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में अंतिम आठ में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

https://twitter.com/DjokerNole/status/1975596930651799706

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।