द इंडियन व्यू

गरीबों के हक के लिए सड़क से संसद तक लड़ेगी कांग्रेसः सोनिया

नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करके गरीब किसानों और मजदूरों के…

Ragwendra P Singh
December 20, 2025
2 min read
गरीबों के हक के लिए सड़क से संसद तक लड़ेगी कांग्रेसः सोनिया

नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करके गरीब किसानों और मजदूरों के हितों पर हमला किया है।

 

सोनिया गांधी ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस गरीबों के हक के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल में मोदी सरकार ने मनरेगा को जानबूझकर कमजोर करने की कोशिश की है जबकि कोविड के समय इसी योजना ने गरीबों की जान बचाई थी। उन्होंने अफसोस जताया कि सरकार ने विपक्ष से पूछे बिना इसका नाम बदल दिया है। अब दिल्ली में बैठे लोग तय करेंगे कि किसे काम मिलेगा, जबकि पहले यह जमीनी स्तर पर तय होता था।

 

सोनिया ने कहा, “मोदी सरकार के इस हमले का मुकाबला करने के लिए हम सब तैयार हैं। बीस साल पहले अपने गरीब भाई-बहनों को रोजगार का अधिकार दिलवाने के लिए मैं भी लड़ी थी, आज भी इस काले कानून के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरे जैसे कांग्रेस के सभी नेता और लाखों कार्यकर्ता आपके साथ खड़े हैं।”

 

उन्होंने कहा कि यह योजना डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में गरीबों के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में शुरू की गई थी। इससे ग्राम पंचायतों को मजबूत मिली। यह महात्मा गांधी के 'ग्राम स्वराज' के सपने को पूरा करने जैसा था। अब वर्तमान सरकार इस कानून को कमजोर कर रही है, जिससे ग्रामीण भारत के करोड़ों मजदूरों और किसानों के हितों को नुकसान पहुंच रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…