द इंडियन व्यू

गडकरी ने मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) की समीक्षा की। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुए देशभर में विकसित किए जा…

Ragwendra P Singh
July 6, 2026
2 min read
गडकरी ने मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) की समीक्षा की। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुए देशभर में विकसित किए जा रहे मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी), रोपवे, इंटरमॉडल स्टेशनों और वे-साइड सुविधाओं की परियोजना-स्तरीय प्रगति का आकलन किया। उन्होंने इन परियोजनाओं को भविष्य के लिए तैयार एकीकृत परिवहन तंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए इनके समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया।

 

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान गडकरी ने कहा कि ये परिवर्तनकारी परियोजनाएं देश में बहु-माध्यमीय संपर्क व्यवस्था को मजबूत करेंगी, नए आर्थिक अवसर सृजित करेंगी, संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देंगी और भारत की लॉजिस्टिक्स प्रतिस्पर्धात्मकता को नई मजबूती प्रदान करेंगी। आधुनिक और एकीकृत परिवहन नेटवर्क विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं के समय पर पूरा होने से लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की दक्षता बढ़ेगी, माल परिवहन की लागत कम होगी और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन में आ रही चुनौतियों और बाधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबित मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और परियोजनाओं के निष्पादन में तेजी लाई जाए, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरे किए जा सकें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…