गडकरी ने की गुजरात में देश की पहली बैरियर रहित एमएलएफएफ टोल प्रणाली शुरू करने की घोषणा
नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुजरात में देश की पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) बैरियर-रहित टोल प्रणाली शुरू करने की घोषणा की है। यह अत्याधुनिक प्रणाली सूरत-भरूच खंड (राष्ट्रीय…

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुजरात में देश की पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) बैरियर-रहित टोल प्रणाली शुरू करने की घोषणा की है। यह अत्याधुनिक प्रणाली सूरत-भरूच खंड (राष्ट्रीय राजमार्ग-48) के चोरयासी टोल प्लाजा पर लागू की गई है, जिसके तहत वाहनों को टोल देने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा।
मंत्रालय के अनुसार, यह प्रणाली ऑटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान और फास्टैग जैसी उन्नत तकनीकों पर आधारित है, जिससे टोल संग्रह पूरी तरह निर्बाध और तेज हो सकेगा। इससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम में कमी आएगी।
नितिन गडकरी ने कहा कि यह पहल देश के टोल तंत्र के डिजिटलीकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम है। इससे यात्रा समय में कमी आएगी, ईंधन की बचत होगी और वाहनों से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी।
गडकरी ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विश्वस्तरीय और तकनीक-आधारित राजमार्ग अवसंरचना विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे यातायात अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
