द इंडियन व्यू

गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

नई दिल्ली : देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को लालकिले से संबोधित किया। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड गौतम गंभीर और दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी देशवासियों को…

Ragwendra P Singh
August 15, 2025
2 min read
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

नई दिल्ली : देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को लालकिले से संबोधित किया। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड गौतम गंभीर और दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी देशवासियों को बधाई दी है।

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर उन दिनों की है, जब वह भारत के लिए खेला करते थे। गंभीर भारत की जीत के बाद जोश में दिखाई दे रहे हैं और सामने तिरंगा झंडा लहरा रहा है। तस्वीर के साथ कैप्शन में गंभीर ने लिखा, मेरा देश, मेरी पहचान, मेरी जिंदगी, जय हिंद।

भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक्स पर तिरंगा झंडा लिए हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर टी20 विश्व कप 2024 फाइनल की है। भारत उस टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता बना था। कैप्शन में हार्दिक ने लिखा, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, भारत।

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी एक तस्वीर और कविता के माध्यम से देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। सहवाग ने एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में गांव में कुछ बच्चे एक झंडे को घेरे खड़े हैं और सलामी दे रहे हैं। कैप्शन में सहवाग ने लिखा, कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी तिरंगे के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कैप्शन में पठान ने लिखा, सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी आजादी कड़ी मेहनत से मिली है; हमारा कर्तव्य है कि हम इसे जीवित रखें—भावना से, कर्म से और एकता से। जय हिंद।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…