द इंडियन व्यू

खेल मंत्रालय का अनूठा प्रयास: साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवन का संदेश

भारत खेल क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी देश बनने के प्रयासों पर देश की वह आबादी तुषारपात कर सकती है जो अगले दो दशकों में मोटापे के संकट का सामना करेगी। साभार : गूगल खेल मंत्रालय इस खतरे से वाकिफ है, इसलिए वह अपने फिट…

Ragwendra P Singh
April 27, 2025
2 min read
खेल मंत्रालय का अनूठा प्रयास: साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवन का संदेश

भारत खेल क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी देश बनने के प्रयासों पर देश की वह आबादी तुषारपात कर सकती है जो अगले दो दशकों में मोटापे के संकट का सामना करेगी।

साभार : गूगल

खेल मंत्रालय इस खतरे से वाकिफ है, इसलिए वह अपने फिट इंडिया अभियान को जन आंदोलन बनाने की कोशिश कर रहा है जिसकी भारत को स्वास्थ्य संकट से बचाने के लिए सख्त जरूरत है।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि स्वस्थ जीवन शैली के महत्व को कम उपदेशात्मक और अधिक मनोरंजक तरीके से घर-घर पहुंचाया जाए, खेल मंत्री मनसुख मांडविया सक्रिय रूप से ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ (साइकिल पर रविवार) की पहल का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसे पिछले साल दिसंबर में शुरू किया गया था।

अभियान में आम आदमी, खिलाड़ी और अपने क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां रविवार को सुबह-सुबह साइकिल चलाने, स्वस्थ जीवन शैली के लिए अभियान चलाने और कार्बन पदचिह्न में कमी लाने के लिए भारत के विभिन्न स्थानों पर एक साथ जुटते हैं।

भारतीय खेल प्राधिकरण उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘अब तक 5,000 स्थानों पर दो लाख से अधिक लोगों ने इस अभियान में भाग लिया है। हमारे भागीदारों में आईटीबीपी, भारतीय सेना, खेल क्लब, विशिष्ट साइक्लिंग क्लब और फिक्की भी हैं।’’

भारोत्तोलक मीराबाई चानू, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन तथा अभिनेता और भारतीय रग्बी महासंघ के अध्यक्ष राहुल बोस उन प्रमुख हस्तियों में हैं जिन्होंने अब तक इस अभियान में हिस्सा लिया है।

इस अभियान में भाग लेने वालों में 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे भी हैं। उनके साथ माता-पिता और कभी-कभी दादा-दादी भी हिस्सा लेते हैं। इस अभियान को एक महोत्सव की तरह चलाया जा रहा है जिसमें आयोजन स्थल पर साइकिल साइ मुहैया कराता है।

साइ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कोई भी युवा इसमें तभी भाग लेगा जब इसमें कुछ मनोरंजन हो। यह कुछ ऐसा होना चाहिए जिसे वे सोशल मीडिया पर दिखा सकें और साइ ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि हम उन्हें किसी महोत्सव के जैसा माहौल दें।’’

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के सम्मान में इस रविवार के कार्यक्रम को स्थगित किया गया था, थोड़े समय के अंतराल के बाद 25 मई से यह अभियान फिर से शुरू हो जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।