द इंडियन व्यू

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : राजस्थान के मयंक और महाराष्ट्र की प्राची का स्वर्णिम निशाना

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान के मयंक चौधरी का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। पहले दिन मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले मयंक ने मंगलवार को लड़कों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।…

Ragwendra P Singh
May 6, 2025
1 min read

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान के मयंक चौधरी का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। पहले दिन मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले मयंक ने मंगलवार को लड़कों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

साभार : गूगल

मयंक (239.2 अंक) चंडीगढ़ के धैर्य पराशर (235.3 अंक) को पीछे छोड़कर शीर्ष पर रहे। मध्य प्रदेश के युग प्रताप सिंह राठौर (214.8 अंक) ने खाते में कांस्य पदक आया। प्राची गायकवाड़ (458.6 अंक) लड़कियों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में चैंपियन बनीं। उन्होंने कर्नाटक की तिलोत्तमा सेन (455.6 अंक) को हराया।

महाराष्ट्र की यह निशानेबाज दूसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग ले रही हैं। पेरिस ओलंपिक के पदक विजेता स्वप्निल कुसाले से प्रेरणा लेने वाली प्राची ने पिछले साल कांस्य पदक जीता था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।