द इंडियन व्यू

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 26 मार्च से 6 अप्रैल तक, छत्तीसगढ़ के तीन शहर करेंगे मेजबानी

नई दिल्ली : देश में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 26 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे। यह ऐतिहासिक प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के तीन शहरों रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में होगी। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ.…

Ragwendra P Singh
March 6, 2026
2 min read
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 26 मार्च से 6 अप्रैल तक, छत्तीसगढ़ के तीन शहर करेंगे मेजबानी

नई दिल्ली : देश में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 26 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे। यह ऐतिहासिक प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के तीन शहरों रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में होगी।

 

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को बताया कि इस प्रतियोगिता में सात पदक खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती शामिल हैं। इसके अलावा मल्लखंब और कबड्डी को प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) खेल के रूप में रखा गया है। इस आयोजन में देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

 

डॉ. मांडविया ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स हमारे उस प्रयास का हिस्सा हैं, जिसके माध्यम से हर युवा को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर और व्यापक मंच मिल सके। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन का भी हिस्सा है, जिसमें खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. मांडविया ने कहा कि इन खेलों के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों से उभर रही प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से प्रतिभाओं को सामने लाना बेहद जरूरी है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जनजातीय समुदायों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की शुरुआती स्तर पर पहचान हो, उन्हें व्यवस्थित रूप से समर्थन मिले और उन्हें राष्ट्रीय खेल ढांचे में शामिल किया जाए।

 

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का संचालन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भारतीय ओलंपिक संघ, विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों और छत्तीसगढ़ राज्य आयोजन समिति के सहयोग से किया जाएगा। प्रतियोगिता के तकनीकी मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप रखे जाएंगे।

 

इन खेलों का आधिकारिक मैस्कॉट ‘मोरवीर’ है। यह नाम छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ है। ‘मोर’ का अर्थ छत्तीसगढ़ी भाषा में ‘मेरा’ या ‘हमारा’ होता है, जबकि ‘वीर’ साहस और पराक्रम का प्रतीक है। इससे पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लोगो, थीम सॉन्ग और मैस्कॉट का अनावरण 23 दिसंबर को बिलासपुर के लेट बी. आर. यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया था। इस कार्यक्रम में विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद थे।

 

छत्तीसगढ़ का इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करने वाला पहला राज्य बनना भारतीय खेलों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनजातीय खिलाड़ियों को सशक्त बनाना और जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…