खुशखबरी! कागिसो रबाडा की वापसी को लेकर शुभमन गिल ने दी अहम जानकारी
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस के दौरान कागिसो रबाडा के लौटने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। Credits : Getty उन्होंने कहा है कि तेज गेंदबाज के अप्रैल के अंत तक टीम से जुड़ने…

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस के दौरान कागिसो रबाडा के लौटने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

उन्होंने कहा है कि तेज गेंदबाज के अप्रैल के अंत तक टीम से जुड़ने की उम्मीद है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा निजी कारणों से टीम छोड़कर स्वदेश लौट गए थे। गिल को उम्मीद है कि कागिस रबाडा 10 दिन के अंदर लौट सकते हैं।
कागिसो रबाडा अप्रैल के शुरुआत में गुजरात टाइटंस के स्क्वॉड से बाहर हो गए थे। उन्होंने कई मैच मिस भी किए थे और दो मैच खेलकर निजी कारणों की वजह से घर लौट गए थे।
रबाडा ने पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक एक विकेट लिया था। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ बेंगलुरू में खेले गए मैच में टीम में जगह नहीं दी गई। रबाडा की जगह अरशद खान को उतारा गया जिन्होंने विराट कोहली का कीमती विकेट लिया।
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान कहा, ''उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं है, कागिसो रबाडा को अभी वापस आने में 10 और दिन लग जाएंगे।'' कागिसो रबाडा की गैरमौजूदगी में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजी आक्रमण ने शानदार प्रदर्शन किया है। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर जैसे गेंदबाज बढ़िया फॉर्म में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
