द इंडियन व्यू

खिलाड़ी लगातार तोड़ रहे रिकॉर्ड, वैश्विक खेल मानचित्र पर देश को दिला रहे पहचानः मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि आज भारत के खिलाड़ी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और वैश्विक खेल मानचित्र पर देश को नई पहचान दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल आज केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम…

Ragwendra P Singh
December 25, 2025
2 min read
खिलाड़ी लगातार तोड़ रहे रिकॉर्ड, वैश्विक खेल मानचित्र पर देश को दिला रहे पहचानः मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि आज भारत के खिलाड़ी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और वैश्विक खेल मानचित्र पर देश को नई पहचान दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल आज केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव और युवा सशक्तीकरण का सशक्त जरिया बन चुका है।

 

देशभर में चल रहे सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह को प्रधानमंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले खेल को समय की बर्बादी माना जाता था, लेकिन आज समाज यह समझ रहा है कि खेल से न केवल व्यक्तिगत विकास होता है, बल्कि पूरे समाज की किस्मत भी बदली जा सकती है। अब खेलों में अवसर असीमित हैं और पारदर्शी व्यवस्था के चलते प्रतिभा और मेहनत ही सफलता का आधार बन गई है।

 

प्रधानमंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 से पहले देश का खेल बजट 12 हजार करोड़ रुपये से भी कम था, जबकि आज यह बढ़कर 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। टॉप्स योजना के तहत खिलाड़ियों को 25 हजार से 50 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जा रही है, जिससे प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन से पूरी दुनिया की नजर भारत पर होगी और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी देश प्रयासरत है। प्रधानमंत्री ने बच्चों के माता-पिता से आग्रह किया कि वे बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि खेल स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क की बुनियाद है।

 

प्रधानमंत्री ने सांसद खेल महोत्सव को जन आंदोलन बताते हुए कहा कि देशभर में 290 से अधिक सांसदों द्वारा इसका आयोजन किया गया है, जिसमें एक करोड़ से अधिक युवा खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। शहरों से लेकर गांवों तक युवाओं की भागीदारी इसके व्यापक प्रभाव को दर्शाती है। यह महोत्सव समाज की सोच बदलने में भी अहम भूमिका निभा रहा है, जहां दिव्यांग खिलाड़ी नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और बेटियां अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…