द इंडियन व्यू

खिताबी जीत के बाद पथिरगे के साथ हुआ बुरा बर्ताव! घर लौटते समय खराब हुए चार जैवलिन

वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप जीतने के बाद श्रीलंका के जैवलिन स्टार रुमेश थरंगा पथिरगे को घर वापसी के समय एक बुरा झटका लगा। हंगरी से लौटते समय पथिरगे की चार खास कॉम्पिटिशन जैवलिन खराब हो गईं। पथिरगे ने…

Ragwendra P Singh
September 15, 2026
2 min read
खिताबी जीत के बाद पथिरगे के साथ हुआ बुरा बर्ताव! घर लौटते समय खराब हुए चार जैवलिन

वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप जीतने के बाद श्रीलंका के जैवलिन स्टार रुमेश थरंगा पथिरगे को घर वापसी के समय एक बुरा झटका लगा। हंगरी से लौटते समय पथिरगे की चार खास कॉम्पिटिशन जैवलिन खराब हो गईं।

पथिरगे ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने खराब जैवलिन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "बैड लक"। एक अन्य स्टोरी में पथिरगे ने एयरलाइंस की भी आलोचना की और टूटे हुए हीट इमोजी के साथ 'थैंक यू टर्किश एयरलाइंस' लिखा। श्रीलंका के न्यूजवायर के मुताबिक, इस घटना को लेकर एयरलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

पथिरगे ने कहा, "मैंने 90 से ज्यादा थ्रो के लिए जिन तीन जैवलिन का इस्तेमाल किया, वे खराब हो गए हैं। हो सकता है कि यह एयरलाइन की गलती हो, लेकिन ऐसा ही होता है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। मैं आगे बढूंगा।" पथिरगे ने रविवार को बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में पुरुषों की जैवलिन थ्रो में 91.09 मीटर फेंककर शानदार सीजन जीता।

Photo Credit: AP

इस सीजन में यह तीसरा मौका था, जब पथिरगे ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया। इससे पहले उन्होंने जून में रोम में 92.62 मीटर का श्रीलंकाई नेशनल रिकॉर्ड बनाया, और पिछले महीने ज्यूरिख डायमंड लीग जीतने के लिए 92.07 मीटर दूर जैवलिन फेंका था।

Photo: Instagram

पथिरगे इस साल जैलविन प्रतियोगिताओं में छाए रहे हैं। उन्होंने अपने 12 कॉम्पिटिशन में से 11 जीते हैं। उनकी हालिया जीत ने इस शानदार सीजन में एक खिताब का इजाफा किया है।

Photo: Instagram

पथिरगे ने इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स, डायमंड लीग सर्किट में रोम, दोहा, लॉजेन और ज्यूरिख में जीत के साथ अपना दबदबा बनाया। वह डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने। पथिरगे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैवलिन में न सिर्फ भारत के नीरज चोपड़ा के लिए कड़ी चुनौती पेश की है, बल्कि दुनिया के अन्य दिग्गज जैवलिन थ्रोअरों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।