खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने खरगे की जगह सलमान खुर्शीद जाएंगे ईरान
नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष…

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे स्वयं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने उन्हें आधिकारिक रूप से नामित किया है।
कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग के प्रमुख सलमान खुर्शीद ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि उसी दिन वह शाम चार बजे रवाना होने वाली विशेष उड़ान से तेहरान जाएंगे और खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े सभी कार्यक्रमों में शामिल होने का प्रयास करेंगे। ईरानी अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस की ओर से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार समारोह के लिए कई लोगों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन सीटों और प्रतिनिधिमंडल के आकार की सीमाएं हैं। ऐसे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि और कौन-कौन लोग यात्रा में शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भाजपा और कांग्रेस अध्यक्ष समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। भारत सरकार की ओर से विदेश राज्यमंत्री पवित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन भी तेहरान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 5 से 9 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम तेहरान के इमाम खुमैनी मोसाला प्रार्थना हॉल में होंगे, जबकि अंतिम यात्रा तेहरान और कोम में निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार का समापन 9 जुलाई को मशहद में होगा, जहां खामेनेई को इमाम रजा दरगाह परिसर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
खामेनेई 86 वर्ष के थे और लगभग 36 वर्षों तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे। फरवरी में अमेरिका-इजरायल हमलों के दौरान उनकी मृत्यु हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
