खराब सड़कें, सार्वजनिक परिवहन का कमजोर ढांचा दिल्ली में प्रदूषण का मुख्य कारणः संदीप दीक्षित
नई दिल्ली : दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर के करीब पहुंचने पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का मुख्य कारण पराली या दीपावली पर जलाए…

नई दिल्ली : दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर के करीब पहुंचने पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का मुख्य कारण पराली या दीपावली पर जलाए जाने वाले पटाखे नहीं, बल्कि खराब सड़कें और सार्वजनिक परिवहन का कमजोर ढांचा है।दीक्षित ने कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में प्रदूषण पूरे साल बना रहता है, लेकिन नवंबर-दिसंबर में ठंड और कोहरे की वजह से प्रदूषक कण जमीन के करीब आ जाते हैं और हवा की गुणवत्ता और ज्यादा बिगड़ जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें एक-दूसरे पर दोष मढ़ने में लगी रहती हैं, जबकि वास्तविक कारणों पर ध्यान नहीं देतीं।उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण में 30 से 45 प्रतिशत योगदान वाहनों का है, जबकि वाहनों की तकनीक बीएस-3 से बीएस-6 तक उन्नत होने के बाद उत्सर्जन काफी घट गया है। इसके बावजूद हवा लगातार खराब हो रही है। इसका बड़ा कारण दिल्ली की सड़कों की खराब हालत है, जिसके चलते दिन में वाहनों की औसत गति 20–25 किमी/घंटा और शाम के समय 10–15 किमी/घंटा रह जाती है, जिससे प्रदूषण में ढाई गुना तक इजाफा होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में सड़कें बेहतर थीं और तब वाहनों की औसत गति 35–50 किमी/घंटा थी, जिससे प्रदूषण नियंत्रित रहता था।दीक्षित ने दिल्ली की मौजूदा और पूर्ववर्ती सरकारों की नीतिगत विफलताओं की वजह से हवा आज 'खराब' से 'गंभीर' श्रेणी तक पहुंच जाती है। केवल कुछ बसों को इलेक्ट्रिक करने से कोई बड़ा सुधार नहीं होने वाला। प्रदूषण नियंत्रण के लिए पूरा बस फ्लीट इलेक्ट्रिक करना होगा, तभी वायु गुणवत्ता में सुधार संभव है। दिल्ली को प्रदूषण संकट से बचाने के लिए सड़क ढांचे में सुधार और बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की आवश्यकता है, वर्ना हालात और बिगड़ते जाएंगे।------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
