द इंडियन व्यू

खरगे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर उठाए सवाल

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्तियां और मांगें रखी हैं। उन्होंने संसद के विशेष सत्र बुलाने के फैसले पर भी…

Ragwendra P Singh
April 12, 2026
2 min read
खरगे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर उठाए सवाल

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्तियां और मांगें रखी हैं। उन्होंने संसद के विशेष सत्र बुलाने के फैसले पर भी सवाल उठाए हैं।

 

खरगे ने प्रधानमंत्री को शनिवार रात लिखे पत्र में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को सितंबर 2023 में संसद ने सर्वसम्मति से पारित किया था और उस समय इसे तत्काल लागू करने की मांग की गई थी। व्यापक सहमति के बावजूद सरकार ने इसे लागू नहीं किया। अब करीब 30 महीने बाद बिना पर्याप्त जानकारी साझा किए विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, जिससे सार्थक चर्चा संभव नहीं होगी।

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने परिसीमन और अन्य अहम पहलुओं पर विपक्ष को विश्वास में नहीं लिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि 29 अप्रैल के बाद, जब वर्तमान चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी, तब सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए, ताकि सभी दलों के साथ व्यापक चर्चा हो सके। बिना स्पष्ट विवरण के किसी भी संवैधानिक संशोधन पर चर्चा अधूरी रहेगी।

 

खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि राज्यों के चुनाव के दौरान विशेष सत्र बुलाना राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास प्रतीत होता है। उन्होंने सरकार के पिछले फैसलों जैसे नोटबंदी, जीएसटी, जनगणना और संघीय ढांचे से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों में सरकार का रिकॉर्ड भरोसा पैदा नहीं करता। लोकतंत्र में सभी राज्यों और दलों को समान रूप से सुना जाना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…