द इंडियन व्यू

खरगे ने असम के लोगों को याद दिलाई गारंटी, बोले- राज्य के सभी वर्गों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम के लोगों को पार्टी के घोषणापत्र में दी गई गारंटियों की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों, नौजवानों, महिलाओं, छोटे कारोबारियों और चाय बागानों के मजदूरों समेत…

Ragwendra P Singh
April 7, 2026
1 min read
खरगे ने असम के लोगों को याद दिलाई गारंटी, बोले- राज्य के सभी वर्गों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम के लोगों को पार्टी के घोषणापत्र में दी गई गारंटियों की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों, नौजवानों, महिलाओं, छोटे कारोबारियों और चाय बागानों के मजदूरों समेत सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।

 

खरगे ने एक्स पर अपने ‘5 प्रतिश्रुति’ अभियान को साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस असम के लोगों को न्याय और राहत देने के लिए ठोस कदम उठाएगी। जुबिन गर्ग को 100 दिन में न्याय दिलाया जाएगा। साथ ही महिलाओं के बैंक खातों में बिना शर्त नकद हस्तांतरण किया जाएगा और व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए उन्हें 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषणा की कि हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। असम के 10 लाख भूमिपुत्रों को स्थायी जमीन पट्टा दिया जाएगा और वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 1,250 रुपये की पेंशन दी जाएगी। खरगे ने कहा कि ये गारंटियां राज्य के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को मजबूत करने के लिए हैं और सभी वर्गों को सीधा लाभ पहुंचाएंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…