खड़गे, राहुल-प्रियंका गांधी खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
नई दिल्ली : देशभर में रक्षाबंधन का उत्साह देखने को मिल रहा है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। लोकसभा में नेता…

नई दिल्ली : देशभर में रक्षाबंधन का उत्साह देखने को मिल रहा है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करता हूं भाई-बहनों के प्यार और स्नेह का यह बंधन और गहरा होता रहे।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों से आपसी भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, बहन-भाई के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पर्व रक्षाबंधन की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। रक्षाबंधन का यह अनोखा त्योहार, जाति, धर्म और पंथ से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देता है।
उन्होंने लिखा, साथ ही, यह भारतीय समाज में महिलाओं की बराबरी और सम्मान पर भी प्रकाश डालता है। उम्मीद है कि राखी का यह पर्व हम सभी के जीवन में परस्पर प्रेम, सद्भाव और सौहार्द की भावना को मजबूत करेगा।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और भरोसे के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में ढेरों खुशियां लाए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राज ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की फोटो पोस्ट करते हुए प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! स्नेह, सम्मान और समर्पण का यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि की मधुर सुगंध से महका दे, और आपके हर कदम को सफलता एवं आनंद की ओर अग्रसर करे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
