द इंडियन व्यू

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में जयशंकर ने कहा, हिन्द-प्रशांत को वैश्विक विकास और स्थिरता का प्रमुख आधार बनाए रखना साझा जिम्मेदारी

नई दिल्ली : हिन्द महासागर और प्रशांत महासागर क्षेत्र के चार प्रमुख देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के समूह क्वाड के विदेश मंत्रियों की नई दिल्ली में बैठक जारी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के मार्को…

Ragwendra P Singh
May 26, 2026
2 min read
क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में जयशंकर ने कहा, हिन्द-प्रशांत को वैश्विक विकास और स्थिरता का प्रमुख आधार बनाए रखना साझा जिम्मेदारी

नई दिल्ली : हिन्द महासागर और प्रशांत महासागर क्षेत्र के चार प्रमुख देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के समूह क्वाड के विदेश मंत्रियों की नई दिल्ली में बैठक जारी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के मार्को रुबियो, जापान के तोशिमित्सु मोतेगी और ऑस्ट्रेलिया की पेनी वोंग इसमें भाग ले रहे हैं। विदेशमंत्री एस जयशंकर ने अपने शुरुआती वक्तव्य में कहा कि चारों देश समुद्री लोकतंत्र, बहुलतावादी समाज और बाजार आधारित अर्थव्यवस्थाएं हैं। ऐसे में मुक्त और खुले हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के प्रति उनकी साझा जिम्मेदारी है। यह क्षेत्र वैश्विक विकास और स्थिरता का प्रमुख आधार बना रहना चाहिए।

 

जयशंकर ने कहा कि क्वाड का मुख्य ध्यान मुक्त, खुला और स्थिर हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने पर है। सदस्य देश हिंद प्रशांत के अलावा साझा गतिविधियों और वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र क्वाड का प्रमुख विचार बिंदु है। वहीं वैश्विक स्तर पर आपूर्ति शृंखला की मजबूती, संपर्क मार्गों की बाधाएं, विनिर्माण और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की कमी जैसे मुद्दे विचारणीय है। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत साझेदारी और भरोसेमंद सहयोग आवश्यक है।

 

जयशंकर ने कहा कि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक विश्वास बढ़ाने, समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और आर्थिक विकल्पों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उन्होंने पारदर्शी और विश्वसनीय साझेदारी को इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में सदस्य देशों के अधिकारियों ने समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, आर्थिक मजबूती और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…